Pahalgam Attack Reality को लेकर पिछले दिनों बड़ी खबर आई थी कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीनों आतंकी वही थे, जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या की थी। लेकिन अब सरकार ने इस दावे पर बड़ा अपडेट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स पर ब्रेकरक्षा मंत्रालय ने साफ कहा कि तीनों आतंकियों की पहचान को लेकर जो रिपोर्ट मीडिया और सोशल मीडिया पर चलाई जा रही हैं, वे आधिकारिक नहीं हैं। इन रिपोर्ट्स को सेना के हवाले से बताना गलत है। रक्षा मंत्रालय का बयानजारी बयान में कहा गया, “पहलगाम हमलावरों की पहचान और पृष्ठभूमि पर जो जानकारी प्रसारित की जा रही है, वह किसी भी अधिकृत सैन्य मीडिया हैंडल द्वारा जारी नहीं की गई है।” A report on identities and background of the Pahalgam attackers is being circulated through media/social media handles and attributed to the Services. No authorised media handle of the Indian Armed Forces has prepared or issued any such document. Neither have any remarks of this… pic.twitter.com/ywIvcFZMAC— ANI (@ANI) August 4, 2025 कोई आधिकारिक टिप्पणी नहींमंत्रालय ने स्पष्ट किया कि न तो सशस्त्र बलों के जनसंपर्क कार्यालयों और न ही मनोनीत प्रवक्ताओं ने इस तरह की कोई टिप्पणी की है। इसका मतलब है कि ये दावे किसी आधिकारिक बयान का हिस्सा नहीं हैं। खुले स्रोतों से निकला दावासरकारी बयान के अनुसार, यह पूरी रिपोर्ट मुठभेड़ के बाद खुले स्रोतों से जुटाई गई जानकारी का संकलन है, जिसे कुछ प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से पेश किया गया। Please follow and like us: Post navigation ‘हम फिल्म की रिलीज नहीं रोक सकते क्योंकि…’ Udaipur Files पर दिल्ली HC ने क्या कहा? 30 जुलाई को होगी अगली सुनवाई Taiwan China Dispute: ट्रंप को चीन का करारा जवाब |